3 लाख का चूना लगाने वाला धोखेबाज गया जेल

जबलपुर। जीवन साथी ऑनलाइन एप्लिकेशन के जरिए परिचय करने के साथ ही शादी पक्की करते हुए युवती का झांसा देकर तीन लाख रूपए का चूना लगाने वाले धोखेबाज को हनुमानताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि  29 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका परिचय जीवन साथी ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से हरिशंकर नाम के लडक़े से हुआ जिसने अपना नाम हरिशंकर विश्वकर्मा बताया और अपना फर्जी तरीके से बनाया हुआ हरिशंकर विश्वकर्मा नाम का आधार कार्ड  पेनकार्ड और आर्मी का अपॉइंटमेंट लेटर भेजा और शादी करने का झांसा देकर 8 महीने तक बातचीत करता रहा और धीरे धीरे करीब 3 लाख रुपये ले लिए। जिस पर शक होने पर पता चला कि हरिशंकर का असली नाम हरिशंकर कौरव हैं जो पहले से शादीशुदा हैं। पुलिस ने  पतासाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जो अपने मोबाइल से आधारकार्ड पेनकार्ड एडिट कर निधि विश्वकर्मा को भेजकर रुपए ऐंठने के लिए शादी का झांसा देता रहा हैं। जिसके कब्जे से मूल आधारकार्ड पेनकार्ड और मोबाइल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

Next Post

फरार आरोपियों के धर पकड़ हेतु शुरु हुआ साप्ताहिक कॉम्बिग गश्त अभियान 

Sat Mar 1 , 2025
नवभारत न्यूज सीधी 1 मार्च।सीधी पुलिस नें एक बार पुनः फरार आरोपियों के धर पकड़ हेतु साप्ताहिक कॉम्बिग गश्त में अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना/चौकी के थाना/चौकी […]

You May Like