ग्वालियर: जिले में मतदाता सूची के एसआईआर के तहत रविवार देर रात तक 39.42 प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। बीएलओ, सुपरवाइजर एवं रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक इस काम में जुटे रहे। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 18 भितरवार ईएफ डिजिटाइजेशन में जिले में अग्रणी है। भितरवार विधानसभा क्षेत्र में अब तक 58.42 प्रतिशत ईएफ डिजिटाज्ड किए जा चुके हैं।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 14 ग्वालियर ग्रामीण में 44.06 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 15 ग्वालियर में 30.35 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 16 ग्वालियर पूर्व में 34.44 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र 17 ग्वालियर दक्षिण में 31.99 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र 19 डबरा में रविवार को देर रात तक 41.15 प्रतिशत गणना पत्रक डिजिटाइज्ड कर लिए गए हैं।
