मोदी और युगांडा की उपराष्ट्रपति अलुपो ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नयी दिल्ली 13 सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका रोज एपेल अलुपो से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने भारत और युगांडा के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी साझेदारी, क्षमता निर्माण, ज्ञान साझा करने, निवेश को बढ़ावा देने और निजी क्षेत्र के सहयोग के जरिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और युगांडा के बीच विकास साझेदारी दोनों देशों की ताकत का स्रोत है।
प्रधानमंत्री ने समृद्ध और बदले हुए युगांडा के लिए युगांडा के ‘विजन 2040’ को भारत के समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच करीबी संबंध इस साझेदारी को मजबूती देते हैं।
दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रधानमंत्री ने शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति अलुपो का आभार जताया।

.....

Next Post

कोतवाली पुलिस ने दुर्गा मंदिर चोरी का किया खुलासा

Sun Sep 13 , 2026
सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने दुर्गा मंदिर चोरी का खुलासा करते हुए देवी प्रतिमा से चोरी चांदी की आंखें, माथबेदी एवं सोने जैसा टुकड़ा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शहर के सुभाष नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में चोरी हुई थी । पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त […]

You May Like