इंदौर के चोरल जंगल में वन विभाग की टीम पर हमला, वनरक्षक घायल

इंदौर:चोरल रेंज के रसकुंडिया जंगल में जल संरक्षण और कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार, कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवाने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर पथराव और हथियारों से हमला किया गया, जिसमें एक वनरक्षक घायल हो गया।

इसके साथ ही जेसीबी मशीनों और विभाग के अन्य वाहनों में भी नुकसान पहुंचाया गया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग ने कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमले के मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जगदीशपुर कैबिनेट: पारंपरिक स्वागत के बीच पहुंचने लगे अतिथि

Sun Jul 19 , 2026
जगदीशपुर :से आशीष कुर्ल भोपाल। राजधानी के समीप स्थित जगदीशपुर में आज मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की अहम कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक से पहले ही भोपाल और प्रदेश के अन्य हिस्सों से अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य आगंतुक आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे हैं। स्थानीय परंपरा के अनुसार अतिथियों […]

You May Like