कलिंगा सुपर कप 2025 के कार्यक्रम घोषित

नई दिल्ली, (वार्ता) कलिंगा सुपर कप 2025 ओडिशा के भुवनेश्वर में 20 अप्रैल से 3 मई तक खेला जायेगा जिसमें 16 क्लब (इंडियन सुपर लीग से 13 और आई-लीग से तीन) भाग लेंगे।

नॉक आउट प्रारूप में खेले जाने टूर्नामेंट के सभी मैच कलिंगा स्टेडियम में होंगे। आईएसएल टीमों को 2024-25 सत्र में उनकी अंतिम लीग स्थिति के अनुसार राउंड ऑफ 16 के लिए वरीयता दी गई थी। तीन आई-लीग टीमों चर्चिल ब्रदर्स एफसी गोवा, इंटर काशी और गोकुलम केरल एफसी ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

उनका सामना शीर्ष तीन आईएसएल टीमों (मोहन बागान सुपर जायंट, एफसी गोवा और बेंगलुरु एफसी) से होगा। इन तीनों मुकाबलों का फैसला 9 अप्रैल को ड्रॉ से होगा। राउंड ऑफ 16 20, 21, 23 और 24 अप्रैल को, क्वार्टर फाइनल 26 और 27 अप्रैल को, सेमीफाइनल 30 अप्रैल को और फाइनल 3 मई को खेला जाएगा। यदि राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में 90 मिनट के अंत में स्कोर बराबर रहता है, तो कोई अतिरिक्त समय नहीं होगा और विजेता का निर्धारण पेनल्टी शूट-आउट से होगा।

यदि फाइनल में 90 मिनट के अंत में स्कोर बराबर रहता है, तो अतिरिक्त समय होगा, जिसके बाद चैंपियन का निर्धारण करने के लिए पेनल्टी शूट-आउट होगा। कलिंगा सुपर कप 2025 के विजेता 2025-26 एएफसी चैंपियंस लीग टू प्रारंभिक दौर के लिए क्वालीफाई करेंगे। ईस्ट बंगाल एफसी गत चैंपियन है, जिसने भुवनेश्वर में 2024 के फाइनल में ओडिशा एफसी को हराया था। ओडिशा एफसी (2023), एफसी गोवा (2019) और बेंगलुरु एफसी (2018) सुपर कप के पिछले चैंपियन रहे हैं।

Next Post

पंड्या के विस्फोट के बावजूद मुबंई को 12 रन से मिली हार

Tue Apr 8 , 2025
मुबंई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक बेहद राेमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार को मुबंई इंडियन (एमआई) को 12 रन से हरा दिया। बेंगुलुरु दस साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुबंई को हराने में सफल रहा है। हार्दिक पंड्या (42 रन 15 गेंद) और तिलक […]

You May Like