प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर: थाना अपराध शाखा, जिला इंदौर की टीम ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर में पढ़ने वाले छात्रों और नवयुवकों को नशे की लत लगाकर प्रतिबंधित ई-सिगरेट की आपूर्ति कर रहा था।

पब-बार और ऑनलाइन माध्यम से करता था सप्लाई

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इंदौर शहर के बड़े पब और बार में भी प्रतिबंधित ई-सिगरेट की आपूर्ति करता था। इसके अलावा, वह ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी इनका व्यापार कर रहा था।

10 लाख रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महारानी रोड पर स्थित कॉस्मेटिक मार्केट में एक व्यक्ति अपने गोदाम से प्रतिबंधित ई-सिगरेट का व्यापार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना अपराध शाखा की टीम ने ब्यूटी विला नामक दुकान पर छापा मारा, जहां से कुल 304 ई-सिगरेट, 560 हुक्का फ्लेवर, 30 हुक्के, 20 बॉक्स चारकोल और 12 किलो लिक्विड फ्लेवर जब्त किया गया। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।

प्रोहिबिशन ऑफ ई-सिगरेट एक्ट 2019 के तहत कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश (30 वर्ष), निवासी पार्श्वनाथ, अन्नपूर्णा, इंदौर के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने के लिए इन्हें अपने पास रखता था। पुलिस ने मौके पर ही प्रोहिबिशन ऑफ ई-सिगरेट एक्ट 2019 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध नशे के नेटवर्क की हो रही जांच

पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार इंदौर शहर में अवैध नशे की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे उसके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Next Post

दो बाइक की टक्कर में 5 घायल

Tue Feb 25 , 2025
मंडला: टिकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम मझगांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।एक बाइक पर संजय उइके अपनी पत्नी सरस्वती और दो बेटों प्रतीक और प्रशांत के साथ सवार था। दूसरी बाइक पर मैली निवासी संजय साहू अकेले थे। दोनों बाइक की टक्कर में सभी […]

You May Like