सीधी: कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेण्डेड न रहे और निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतें न्यूनतम हों। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित हो। उन्होंने टीएल की नस्तियों पर एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से कार्यवाही कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जून-25 की शिकायतों में सभी विभागों को A-ग्रेड लाने हेतु गंभीर प्रयास करने, हितग्राही मूलक योजनाओं एवं लंबित भुगतानों की शिकायतों को प्राथमिकता देने को कहा। लापरवाही बरतने वाले एल1 और एल2 अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
