प्रो बॉक्सिंग लीग में महिलाओं पर लगी सबसे बड़ी बोली, आयोजन 6 जुलाई से

आयोजन 6 जुलाई सेनयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) प्रो बॉक्सिंग लीग में महिलाओं पर लगी सबसे बड़ी बोली, प्रो बॉक्सिंग लीग में इस बार सबसे अधिक मांग प्रीति, कोमलप्रीत कौर, रानी देवी, पर्व, प्रवीण कुमार, हनी ओलिवान, यशपाल और रॉबिन सिवाच की रही। इस साल आंध्र प्रदेश और संगरूर (पंजाब) में सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रीति को पंजाब पिंड पहलवान ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इस साल बनारस ट्रॉफी में गोल्ड जीतने वाली रानी देवी पर मुम्बई मुक्केबाजी टीम ने सबसे बड़ी बोली लगाई। यह लीग छह से दस जुलाई तक यहां तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

एशियन यूथ बॉक्सिंग की मेडलिस्ट कोमलप्रीत कौर को मध्य महायोद्धा ने और एसजीएफआई नेशनल बॉक्सिंग और पद्मश्री कौर सिंह मेमोरियल ट्रॉफी में गोल्ड जीतने वाले पर्व को पंजाब पिंड पहलवान ने अपनी टीम में शामिल किया। इसी तरह हनी को ओलिवान ई्स्टर्न योद्धा ने और यशपाल और रॉबिन सिवाच को मध्य महायोद्धा ने बड़ी बोली के साथ अपनी टीमों में शामिल किया। इस बारे में इडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि मध्य महायोद्धा टीम कोच संदीप मलिक की अगुवाई में चुनी गई जबकि पंजाब पिंड पहलवान को जसप्रीत सिंह ने, ईस्टर्न योद्धा को राजीव गोदारा ने और मुम्बई मुक्केबाज़ को वर्धमान और रोहिताश ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी-अपनी टीमों का गठन किया।

मिश्रा ने कहा कि खिलाड़ियों को इस लीग के लिए वाराणसी (उत्तर प्रदेश), गोलाघाट (असम) और संगरूर (पंजाब) में हुई प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर ऑक्शन पूल में शामिल किया गया था, वहीं से इन कोचों ने इन्हें अपनी टीमों में जगह दी। हर टीम में पांच पुरुष और तीन महिला मुक्केबाज़ों को चुना गया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस बार लीग में आपको कई तरह की इनोवेशन देखने को मिलेंगे। शाश्वत भारत इंफ्रो सोल्यूशंस के निदेशक शशिकांत मिश्र ने कहा कि बुक माई शो और उनकी पेशेवर टीम इसके प्रसारण की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। इसका प्रसारण छह से दस जुलाई को रोज़ शाम पांच से रात दस बजे तक जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

आईएबीएफ के महासचिव राकेश ठाकरान ने कहा कि इस लीग के ज़रिए मुक्केबाज़ों को एक पेशेवर एक्सपोज़र मिलने के साथ ही ग्लोबल पहचान भी मिलेगी। जाने माने टीवी कमेंटेटर मनोज जोशी ने ऑक्शनर की भूमिका को प्ले-वे मैथेड से अंजाम दिया। टीमें इस प्रकार हैं – मध्य महायोद्धा – अमन अली, रोहित, यशपाल, रॉबिन सिवाच, दीपक शर्मा, आरज़ू, शिवानी, कोमलप्रीत। कोच संदीप मलिक।
ईस्टर्न योद्धा – हनी ओलिवान, अक्षय चहल, अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, हर्ष गिल, आकांक्षा, आंचल, सुनीता। कोच राजीव गोदारा। पंजाब पिंड पहलवान – देवेंद्र सिंह सोलंकी, सूरज प्रताप सिंह, आदित्य राज, पर्व, बिक्रमजीत सिंह, चंचल कुमारी, अर्शदीप कौर, प्रीति। कोच जसप्रीत सिंह। मुम्बई मुक्केबाज़ – निर्मल, ध्रुव गुज्जर, अमन दुहान, कपिल शर्मा, देवेंद्र मुक्कर, आरती, रानी देवी, संजना देवी। कोच – वर्धमान सिंह और रोहिताश सिंह तोमर।

.....

Next Post

भोपाल के चंदनपुरा में दिखा बाघ, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत रहवासी के करीब पहुंचा बाघ, वन विभाग ने शुरू किया सघन सर्च ऑपरेशन

Fri Jun 26 , 2026
भोपाल।शुक्रवार सुबह चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास बाघ दिखाई देने से स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के बेहद करीब तक बाघ के पहुंच जाने की घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल उसकी तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू […]

You May Like