राशिफल-पंचांग : 11 जुलाई 2025

पंचांग 11 जुलाई 2025:-

रा.मि. 20 संवत् 2082 श्रावण कृष्ण प्रतिपदा भृगुवासरे रात 2/0, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे प्रात: 6/34, वैधृति योगे रात 10/9, बालव करणे सू.उ. 5/16 सू.अ. 6/44, चन्द्रचार धनु दिन 12/46 से मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 11 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा, सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा, वर्ष के मध्य में पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा, व्यापार में सुधार होगा, वर्ष के अन्त में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, अत्याधिक परिश्रम से मन व्यथित रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम सें मन दुखी होगा, कर्क और सिंह राशि केव्यक्तियों को उतावलेपन में लिये गये निर्णय में सुधार होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यो में वृद्धि होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों कोसावधानी पूर्वक कार्यो में लगना होगा.

————————————————-

आज का भविष्य: शुक्रवार 11 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार होगा. शिक्षा में अग्रणी होगा. नौकरी या पैतिृक कार्यो में संलग्नता रहेगी. मेहनत अधिक करेगा. माता पिता का भक्त होगा.

————————————————-

मेष- अपनी मेहनत को बेकार होते देखना खिन्नता पैदा करेगा, प्रियजनों सेमनमुटाव संभव है. किसी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यो को गति देगा. लाभप्रद सूचना मिलेगी.

वृषभ- भावनाओं में बहकर आप परिवार को विरोधी बना लेंगे, जोखिम के कार्यो में रूचि बढेगी. किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान का शिकार होना पड़ेगा.

मिथुन- अपनी बात समझाने में नाकाम रहेंगे, और संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं. अनावश्यक कार्यो में समय एवं धन खर्च होगा. श्रम की अधिकता रहेगी.

कर्क- शारीरिक कष्ट एवं मानसिक परेशानी दूर होगी. आर्थिक लाभ का योग है. कामकाजी महिलाओं को कार्य अधिक करना होगा.

सिंह- कार्य का चिन्तन तनाव का कारण बन सकता है. व्यापारिक सौदेबाजी में सावधानी रखें. कुटुम्बियों के कार्यो को पूरा करने में व्यस्तता रहेगी.

कन्या- योजनाओं में बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं . दुविधा से हटकर कार्य करें. पॅूजी लगाने में सावधानी रखें. मांगलिक कार्य बनेंगा. संयम रखें.

तुला- अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले से नुकसान होगा. स्वयं से कोई भूल होगी. वैभव विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा.सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक- सुख सुविधा के सामानों पर बड़े खर्च की संभावना है. दौड़धूप में सफलता मिलेगी. सुख सुविधा एवं आनन्द की अनुभूति होगी. कुछ कार्यो में परेशानी आ सकती है.

धनु- प्रापर्टी संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में विलंब होगा. सुख शांति में कमी होगी. कम लाभ में भी संतोष बना रहेगा.

मकर- आपका झुकाव परिवार की ओर कुछ ज्यादा ही रहेगा, जिससे कार्य स्थल की व्यवस्था बिगड़ सकती है. कार्य कुशलता से बड़े बड़े काम बनेंगे.

कुम्भ- मांगलिक कार्यो में खर्च की संभावना बन सकती है. व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा.

मीन- तनाव के चलते सेहत बिगड सकती है. शुभ समाचारों के मिलने का योग है. परिश्रम सार्थक होगा. नौकरी में अधिकारियों के कोप का सामना करना पड़ेगा.

————————————————-

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, किन्तु आज मंदी पर गेंहॅू, चना में तेजी का रूख रहेगा. तिलहन में तेजी का योग है. सफेद रंग की वस्तुओं में अचानक तेजी होगी. भाग्यांक 5719 है.

————————————————-

Next Post

लापरवाही की भेंट चढ़ते निर्माण कार्य

Fri Jul 11 , 2025
गुजरात के नर्मदा जिले में एक पुल के गिरने की ताजा घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या भारत अपने बुनियादी ढांचे को लेकर वास्तव में गंभीर है ? इस हादसे में कई वाहन नदी में समा गए और दर्जनों लोगों की जान चली […]

You May Like