भोपाल: मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, आज शुक्रवार को भी कई अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, बुरहानपुर और खंडवा सहित अनेक जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।इसके अलावा खरगौन, सिहोर, बालाघाट, पन्ना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला जिलों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं।
इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, राजगढ़, मुरैना और दमोह जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश का यह दौर जारी रहेगा।
