शहर को होर्डिंग मुक्त करने कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

इंदौर: सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर कांग्रेस पार्षद दल और शहर कांग्रेस ने शहर को होर्डिंग मुक्त करने के लिए ज्ञापन दिया. कांग्रेस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो से शहर में राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में शहर की सुंदरता में दाग लगाने का कार्य किया जा रहा है.आज नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ऑफ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पार्षदों एवं कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पर शहर में अवैध होर्डिंग्स को लेकर ज्ञापन सौंपा, नेता प्रतिपक्ष और शहर अध्यक्ष ने ज्ञापन में मांग रखी कि एक समय शहर में कहीं भी होर्डिंग लगते थे, तो नगर निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाती थी.

साथ ही जिसके नाम से होर्डिंग लगे है, उससे जुर्माना भी वसूला जाता था. आज शहर की सुंदरता को दाग लगाने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस की मांग है कि शहर की सुंदरता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी राजनीतिक दल के हो, उन पर कार्रवाई होना चाहिए. शहर की सुंदरता को लेकर नगर निगम का कांग्रेस पूरा सहयोग करेगी. इस दौरान कांग्रेस पार्षद अयाज बेग, अंसाफ़ अंसारी, अनवर दस्तक, महासचिव संजय बाकलीवाल, रफीक खान और कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

नेता प्रतिपक्ष के भी लगे होर्डिंग
कांग्रेस निगम में अपर आयुक्त को होर्डिंग को लेकर ज्ञापन दे रही थी. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया के शहर में निगम स्ट्रीट लाइट खंबे पर लगे होर्डिंग को लेकर भी आलोचना हुई. इसके बाद चिंटू चौकसे ने सोनिला के समर्थकों को होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए.

Next Post

फायर सेफ्टी, राजस्व प्रकरणों और छात्रावासों में ‘अपनत्व अभियान’ शुरू करने का निर्णय

Tue Jul 7 , 2026
इंदौर: शहर में फायर सेफ्टी , राजस्व प्रकरणों में समय सीमा और छात्रावासों में ‘अपनत्व’ अभियान फिर से शुरू करने के आदेश कलेक्टर ने मातहत अधिकारियों को दिए है. उक्त आदेश आज समय सीमा बैठक में जारी किए. साथ ही सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण नहीं करने पर […]

You May Like