JNU मामले पर बीजेपी का रुख सख्त, महिला सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने रवाना

नई दिल्ली। दिल्ली में JNU से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। बीजेपी की महिला सांसदों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए रवाना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल इस मामले को उठाकर अपनी मांगें रखेगा।

मामले में कांग्रेस सांसद और JNU के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर आरोप लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 9 अक्टूबर को उन्हें सेवा से हटाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर FIR दर्ज की।

बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस से जवाब मांग रही है। इससे पहले पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं, अकोइजम आरोपों को खारिज कर चुके हैं। अब राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल की मांगों और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी।

Next Post

आदिवासियों के मकान टूटने पर गरमाई राजनीति; कार्तिकेय चौहान की अधिकारियों को चेतावनी, पहले हमसे टकराना होगा

Tue Oct 13 , 2026
सीहोर:जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने का मामला अब सियासी टकराव और प्रशासनिक जवाबदेही की बड़ी लड़ाई बनता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कड़े ऐतराज के बाद अब उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी पीड़ित परिवारों के […]

You May Like

Play sound