प्रतिबंधित पटाखा फैक्ट्रियों पर कार्रवाई नहीं तो जाएंगे हाईकोर्ट

जबलपुर। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच,जबलपुर ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण, एनजीटी के पूर्व निर्देश के बावजूद प्रतिबंधित पटाखा फैक्ट्रियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई न होने को लेकर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे व सामाजिक कार्यकर्ता रजत भार्गव ने बताया कि हरदा के बाद देवास में हासदा हो गया है। पूर्व में एनजीटी ने मुख्य सचिव, डीजीपी व जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिनका पालन न होने पर एनजीटी के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया था। जिसके बाद एनजीटी ने नए सिरे से पुलिस की जिम्मेदारी रेखांकित की थी। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये। अधिवक्ता प्रभात यादव ने बताया कि यदि देवास हादसे के मामले में पुलिस प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की तो हाईकोर्ट में मामला दायर करेंगे।

Next Post

खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल का दौर? महंगे तेल के बीच सरकार के पास तैयार है ये 6 विकल्प, पैसे की भी होगी बचत

Sat May 16 , 2026
भारत ही नहीं दुनिया के अधिकांश देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान पर है। भारत के अलावा एशिया के अन्य देशों में तेल की कीमतें में 50% से अधिक बढ़ी है। मिडिल ईस्ट में पिछले दो महीने से जारी तनाव का असर अब पूरी दुनिया में देखा जा रहा। ग्लोबल […]

You May Like