सीहोर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट के बाद 10वीं और 12वीं फेल विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री की जगह द्वितीय परीक्षा चल रही है. लेकिन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षाओं को देखते हुए माशिमं ने परीक्षा के समय में बदलाव किया है. अब 19 मई को कृषि, गृह विज्ञान, अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी. 26 मई को गणित व मनोविज्ञान का पेपर होगा.
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए. इसमें बदली हुई तारीखों की जानकारी दी गई. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. रेगुलर, प्राइवेट, दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों की परीक्षा एक ही तारीख और समय पर होगी. मंडल के आदेश के अनुसार पहले 14 मई को कृषि, गृह विज्ञान, अकाउंटेंसी की परीक्षा तय थी. अब यह 19 मई को होगी. पहले 21 मई को गणित, मनोविज्ञान की परीक्षा तय थी. अब यह 26 मई को होगी. उल्लेखनीय है कि जिले में 5 हजार 164 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए थे. इसके साथ ही 151 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे. यानी कि 5 हजार 315 विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा में शामिल होना था. लेकिन द्वितीय अवसर की परीक्षा के लिए जिले में 4 हजार 354 विद्यार्थियों ने ही फार्म भरा था. जबकि 961 विद्यार्थियों ने द्वितीय अवसर की परीक्षा के फार्म नहीं भरे. इसी तरह
जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है. प्रक्रिया 1 मई से शुरू हुई. यह 30 जून तक चलेगी. प्रवेश के दौरान छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.
