भागीरथपुरा जल संकट में एक और जान गई, मृतकों की संख्या 17 पहुंची

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहरीला पानी पीने से बीमार हुए लोगों में एक और व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटनाक्रम में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं.धार जिले के निवासी और मिलेट्री से सेवानिवृत्त ओमप्रकाश शर्मा करीब दस दिन पहले इंदौर आए थे.

वे भागीरथपुरा स्थित सरकारी स्कूल रोड पर रहने वाले अपने बेटे से मिलने यहां ठहरे थे. इसी दौरान उन्होंने क्षेत्र में सप्लाई हो रहा पानी पिया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन उन्हें पहले एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया. वहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

डॉक्टरों का कहना है कि किडनी फेल होने के कारण उनकी मृत्यु हुई है, जबकि परिजनों का दावा है कि उन्हें पहले से किडनी से संबंधित कोई बीमारी नहीं थी. उनका आरोप है कि दूषित पानी से हुए इंफेक्शन के कारण ही किडनी में गंभीर समस्या पैदा हुई, जिससे जान चली गई. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इस मौत को अब तक भागीरथपुरा के दूषित पानी से जोड़कर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. दूसरी ओर, लगातार हो रही मौतों और बीमारियों के बाद भी जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

Next Post

कटारे फार्म हाउस में मिली महिला के शव की शिनाख्त, 6 बार शादी कर चुकी

Mon Jan 5 , 2026
ग्वालियर: कटारे फार्म हाउस में मिली महिला के शव की शिनाख्त सुनिता पाल निवासी टीकमगढ़ के रूप में हुई है। महिला 6 बार शादी कर चुकी है। महिला के हाथ पर पप्पू नाम गुदा था। वह उसका पूर्व पति था। सूत्रों के मुताबिक उसकी हत्या चेहरे पर पत्थर से कुचलकर […]

You May Like