डीएवीवी में विभागाध्यक्षों की नई नियुक्तियां, 13 विभागों की कमान शिक्षकों को सौंपी

इंदौर. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुलगुरु के आदेश पर 13 विभागों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से 10 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक इन सभी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विभागाध्यक्ष और अन्य पदों का प्रभार दिया गया है. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.
विश्वविद्यालय में हुए इस प्रशासनिक बदलाव में अर्थशास्त्र अध्ययनशाला की जिम्मेदारी डॉ. रेखा आचार्य को सौंपी गई है. स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड योग में डॉ. अजय साहनी और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर में डॉ. अंजना जाजू को विभागाध्यक्ष बनाया गया है. जीव विज्ञान एवं जीव रसायन अध्ययनशाला का प्रभार डॉ. मीता जैन को दिया गया है. स्कूल ऑफ लॉ की जिम्मेदारी डॉ. बी.के. त्रिपाठी को सौंपी गई है, जबकि दूरस्थ शिक्षा अध्ययनशाला में डॉ. पीयूष केन्दूरकर विभागाध्यक्ष होंगे. स्कूल ऑफ एविएशन एंड टूरिज्म मैनेजमेंट का प्रभार डॉ. गौरव पुरोहित को दिया गया है. समाज विज्ञान अध्ययनशाला में डॉ. मुकेश शर्मा, पत्रकारिता अध्ययनशाला में डॉ. एल.के. त्रिपाठी और कम्प्यूटर साइंस अध्ययनशाला में डॉ. अजय तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. आजीवन शिक्षण विभाग एवं दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की कमान डॉ. पूजा जैन को दी गई है. गणित एवं सांख्यिकी अध्ययनशाला का विभागाध्यक्ष डॉ. महेश दुमालदार को बनाया गया है.

डॉ. अजय तिवारी को दो जिम्मेदारियां
इस प्रशासनिक फेरबदल में कम्प्यूटर साइंस अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी को चीफ ऑफ वार्डन की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. इस तरह उन्हें विश्वविद्यालय में दो महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं. वहीं, शिक्षा अध्ययनशाला की डॉ. परिणिता रत्नपारखी को प्रशासनिक सुविधा के मद्देनजर स्कूल ऑफ सोशल साइंस से संबद्ध किया गया है. हालांकि, यह संबद्धता भी आगामी आदेश तक रहेगी.

आगामी आदेश तक रहेगी व्यवस्था
कुलसचिव की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रभार अस्थायी रूप से सौंपे गए हैं. व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश तक जारी रहेगी

Next Post

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री शेत्रुचर्ला विजय राम राजू का निधन

Fri Nov 13 , 2026
विजयवाड़ा, (वार्ता) तेलुगु देशम पार्टी के नेता, वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री शेत्रुचर्ला विजय राम राजू का गुरुवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजू पिछले कुछ महीनों से […]

You May Like