जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे युवक को एसडीआरएफ ने बचाया

ऋषिकेश, 14 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में जानकी सेतु के समीप नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने कल देर रात साहसिक और त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार देर रात चौकी ढालवाला से एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को सूचना मिली कि जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने सूझबूझ और तत्परता के साथ नदी के बीच टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई।

एसडीआरएफ जवानों ने विषम परिस्थितियों और नदी के बहाव के बीच साहस का परिचय देते हुए टापू पर फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी (19) पुत्र कुलदीप भंडारी , निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई है।

रेस्क्यू के बाद युवक को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

Next Post

डेंगू-मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा

Mon Sep 14 , 2026
सीहोर। बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच जिले में बीमारियों का प्रकोप बढऩे लगा है. अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं मच्छरजनित बीमारियों ने भी पैर पसार लिए हैं. मलेरिया विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के 12 और मलेरिया के 12 […]

You May Like

Play sound