कोटा में बहुमंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत , नौ घायल

कोटा (वार्ता) राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक बहुमंजिला इमारत गिरने से उसके मलबे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों से मिलने एमबीएस अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर ने मीडिया को बताया कि हादसे में दस लोग घायल हुए जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। घायलों में राहत एवं बचाव कार्य में लगा एक व्यक्ति भी शामिल है।

इससे पहले श्री दिलावर घटनास्थल पर भी पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यो का निरीक्षण किया। इससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और मलबे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। मौके लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई बाद में लोगों को समझाकर घर भेजा गया।

 

Next Post

ग्राम बिजिशनगर में बिना डिग्री इलाज कर रहे डॉक्टर का क्लीनिक सील, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद

Sun Feb 8 , 2026
इछावर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. जांच के दौरान क्लीनिक बिना वैध पंजीयन और आवश्यक दस्तावेजों के संचालित पाया गया. जानकारी के अनुसार ग्राम बिजिशनगर में डॉ विश्वास नाम से घर में क्लिीनिक संचालित की जा […]

You May Like