तीर्थ यात्रा से लौटते समय ट्रेवलर हादसे का शिकार, 16 घायल

रतलाम। रतलाम के पास 8 लेन पर रेत से भरे ट्रॉले के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही ट्रेवलर भिड़ गई। हादसे में मंदसौर लौट रहे रांका व जैन परिवार के 16 लोग घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है जिन्हें ICU और बड़ौदा रेफर किया गया। सभी घायलों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। रांका परिवार के 2 और जैन परिवार के 13 लोग यात्रा पर एक साथ गए थे। मंदसौर से यह सभी रविवार को रवाना हुए थे। पहले वे गुजरात के शंखेश्वर तीर्थ गए। वहां से पालीताणा के बाद गिरनार जी आए थे। वापस मंदसौर लौटते समय रतलाम के पास हादसा हो गया।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Fri May 30 , 2025
भोपाल, 30 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………36.6………27.4 इंदौर …………. 34.3………24.5 ग्वालियर……….40.8………29.5 जबलपुर……….38.0……….25.4 रीवा …………..40.6……….27.5 सतना …………40.4……….26.8 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like