22 दिन बाद हत्या का मुख्य आरोपी धीरेन्द्र खटीक गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

तेंदूखेड़ा/दमोह: 22 दिन पहले मंगलवार को चाकू मारकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी धीरेन्द्र खटीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी अर्चना अहीर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में आरोपी को उसके निवास खटीक मोहल्ला तेंदूखेड़ा से पकड़ा गया। आरोपी घटना के बाद से जिले से बाहर फरार चल रहा था।

सोमवार को जैसे ही वह अपने घर आया, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।गिरफ्तारी में साइबर सेल दमोह, तेंदूखेड़ा पुलिस और तारादेही पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। इसमें तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी टीआई सरोज ठाकुर, तारादेही थाना प्रभारी अलोक तिरपुड़े व पुलिस बल की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Post

जेपीबी स्कूल हॉस्टल की 5 छात्राएं बीमार, 2 भर्ती

Tue Jul 14 , 2026
दमोह: शहर के शा. ई.जे.एफ. जेपीबी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली करीब आधा दर्जन छात्राएं मंगलवार सुबह अचानक बीमार हो गईं। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।छात्राओं ने बताया कि सुबह उन्होंने मूंग दाल, चावल और […]

You May Like