जबलपुर: पाटन पुलिस ने गाडाघाट हिरन नदी से रेत चोरी कर परिवहन कर ट्राली में ले जायी जा रही रेत पकड़ी है।टीआई गोपिंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गाडाघाट निवासी छुट्ट उर्फ रुस्तम पिता शेख सलीम अपने स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर में पीछे ट्राली लगाकर गाडाघाट हिरन नदी से रेत चोरी कर ट्राली में लोड़ कर गाडाघाट नरवा तरफ से होते हुये मिश्रान टपरिया तरफ किसी को बेचने की फिराक में जा रहा है.
सूचना पर गाडाघाट नरवा शकील मंसूरी के घर के सामने दबिश दी, जहां सामने से एक ट्रेक्टर ट्रली जिसमे रेत लोड़ थी आता हुआ दिखा, ट्रेक्टर का चालक छुट्ट उर्फ रुस्तम पिता शेख सलीम निवासी गाडाघाट का दूर से ही पुलिस को देख कर ट्राली को ट्रेक्टर से अलग कर ट्रेक्टर लेकर भाग गया। ट्राली को चैक करने पर रेत लोड मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
