भोपाल के चंदनपुरा में दिखा बाघ, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत रहवासी के करीब पहुंचा बाघ, वन विभाग ने शुरू किया सघन सर्च ऑपरेशन

भोपाल।शुक्रवार सुबह चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास बाघ दिखाई देने से स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के बेहद करीब तक बाघ के पहुंच जाने की घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल उसकी तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ आमना-सामना घटना शुक्रवार सुबह की है, जब एक स्थानीय महिला अपने पति के साथ टहलने निकली थीं। उनके पति उनसे कुछ दूरी आगे चल रहे थे। महिला ने बताया कि हल्की रोशनी में उन्हें पहले लगा कि उनकी ओर कोई कुत्ता आ रहा है, लेकिन जैसे-जैसे वह जानवर करीब आया, उन्हें एहसास हुआ कि वह एक बाघ है और सीधे उनकी ओर बढ़ रहा है।

बाघ को अपनी ओर आते देख महिला घबरा गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। महिला की चीख सुनकर बाघ भी चौंक गया और तुरंत पास के एक निजी फार्महाउस की दीवार फांदकर घने झाड़ियों की ओर भाग गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और क्षेत्र में दहशत फैल गई। वन विभाग अलर्ट, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह सूचना मिलते ही वन विभाग की विशेष टीम मौके पर पहुंची और बाघ की तलाश शुरू कर दी। विभाग ने एहतियात के तौर पर नागरिकों से अपील की है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने तक चंदनपुरा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक और अनावश्यक आवाजाही से बचें।

वन्यजीव विशेषज्ञ एवं ‘बाघ मित्र’ राशिद नूर खान ने बताया कि चंदनपुरा क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से बाघों का एक सक्रिय कॉरिडोर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि तेजी से हो रहे निजी निर्माण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और बढ़ते अतिक्रमण के कारण बाघों के प्राकृतिक आवागमन मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं, जिससे राजधानी में मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ता जा रहा है।

.....

Next Post

साडा अध्यक्ष ने सिंधिया से ग्वालियर अंचल के नियोजित एवं समग्र विकास पर की चर्चा

Fri Jun 26 , 2026
ग्वालियर। नई दिल्ली स्थित संचार भवन में आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, ग्वालियर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भेंट की। इस दौरान ग्वालियर अंचल के नियोजित एवं समग्र विकास, शहरी विकास को गति देने, नई विकास परियोजनाओं और विकास संभावनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों […]

You May Like