बेन मेयस का शतक, इंग्लैंड 404/6

हरारे, 21 जनवरी (वार्ता) बेन मेयस (191) और जोसेफ मूर्स (81) की शानदार आतिशी पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप के 17वें मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने 12 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। बेन डॉकिन्स (पांच) को फिनले जोन्स ने आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये बेन मेयस ने जोसेफ मूर्स के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 188 रनों की साझेदारी हुई। 25वें ओवर में फिनले जोन्स ने शतक की ओर बढ़ रहे जोसेफ मूर्स को अपना शिकार बना लिया। जोसेफ मूर्स ने 65 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 81 रनों की पारी खेली। कप्तान थॉमस रेव (22) और कैलेब फाल्कनर (32) रन बनाकर आउट हुये।

46वें ओवर में मैक्स चैपलिन ने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे बेन मेयस को आउटकर पवेलियन भेज दिया। बेन मेयस ने 117 गेंदों में 18 चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 191 रन बनाये। अगले ही ओवर में राल्फी अल्बर्ट 13 रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फरहान अहमद (15) और सेबेस्टियन मॉर्गन 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्कॉटलैंड के लिए जेक वुडहाउस ने तीन विकेट लिये। फिनले जोन्स को दो विकेट मिले। मैक्स चैपलिन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

ट्रंप के बयान के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

Wed Jan 21 , 2026
बीजिंग, 21 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि उनकी ओर से प्रस्तावित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ संयुक्त राष्ट्र का स्थान ले सकता है, चीन ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार […]

You May Like