
ग्वालियर। नई दिल्ली स्थित संचार भवन में आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, ग्वालियर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भेंट की। इस दौरान ग्वालियर अंचल के नियोजित एवं समग्र विकास, शहरी विकास को गति देने, नई विकास परियोजनाओं और विकास संभावनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
