हनोई, 23 नवंबर (वार्ता) मध्य वियतनाम इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 90 हो गयी । समाचार पत्र थान निएन ने वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से से यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक 12 लोग अभी भी लापता हैं। तेज बारिश और बाढ़ से इलाके में 1,154 घरों और 80,800 हेक्टेयर से ज़्यादा चावल और दूसरी फसलों को नुकसान हुआ है।
प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने मध्य प्रांतों में गंभीर बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपाय बढ़ाने को कहा है। वियतनाम न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि वियतनामी सरकार ने इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित इलाकों की सहायता के लिए 700 बिलियन वियतनामी डोंग (लगभग 26.6 लाख डॉलर) की आपातकालीन मदद दी है।
