बुरहानपुर:ग्राम धामनगांव में आयोजित मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले के अंतर्गत विशाल कांटा कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमदार दांव.पेच,तकनीक और ताकत का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मैदान में उत्साह का ऐसा माहौल रहा कि हर मुकाबले पर तालियों की गडग़ड़ाहट और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस दंगल की सबसे बड़ी विशेषता महिला पहलवानों की प्रभावशाली भागीदारी रही। अखाड़े की मिट्टी में उतरकर महिला पहलवानों ने जिस आत्मविश्वास, साहस और कौशल का परिचय दियाए उसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि अब पहलवानी जैसे पारंपरिक और चुनौतीपूर्ण खेल में भी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उनके हर दांव.पेच पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उत्साहवर्धन किया।
बालिका वर्ग में खंडवा की अर्शिया पहलवान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उनके मुकाबले में दिखाई गई तकनीक, संतुलन और आक्रामकता ने उन्हें खास पहचान दिलाई। महिला वर्ग की कुश्तियां पूरे दंगल का प्रमुख आकर्षण बनी रहीं।कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ;दीदीद्ध विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने दंगल का अवलोकन करते हुए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि कुश्ती हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है,जो आज आधुनिकता के दौर में कहीं न कहीं कम होती जा रही है।
ऐसे आयोजनों से न केवल इस परंपरा को संजीवनी मिलती हैए बल्कि युवा पीढ़ी को भी खेलों की ओर आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विशेष रूप से महिला पहलवानों की सराहना करते हुए कहा कि उनका साहस, आत्मविश्वास और प्रदर्शन समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है और बेटियों को आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।पुरुष वर्ग में भी जोरदार और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इंदौर के यशपाल पहलवान का मुकाबला बुरहानपुर के रेहान पहलवान के बीच हुआ। यह मुकाबला बेहद कांटे का रहाए जो अंतत: बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके अलावा अन्य पहलवानों ने भी अपने.अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस दंगल में बुरहानपुरए इंदौरए सीहोरए खंडवाए उज्जैनए भुसावलए जलगांवए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के अनेक स्थानों से आए करीब 120 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। दूर.दराज के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ दंगल का आनंद लिया। मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और हर कोई अपने पसंदीदा पहलवान का समर्थन करते हुए नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों में दंगल को लेकर खास उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर अंत में विजेता और उपविजेता पहलवानों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। यह दंगल केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण खेल संस्कृति, परंपराओं के संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बनकर सामने आया। मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले का यह आयोजन निश्चित ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।
24 मार्च को बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार एवं भजन संध्या का आयोजन उल्लेखनीय है कि माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला 19 मार्च से 27 मार्च ;श्रीराम नवमीद्ध तक भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा हैए जिसमें प्रतिदिन धार्मिकए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। विशेष आकर्षण के रूप में 24 मार्च को बाबा खाटू श्याम जी का भव्य दरबार एवं भजन संध्या का आयोजन होगा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह आयोजन भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र रहेगा। इसके साथ ही 25 मार्च को इंडियन आइडल फेम गायक राहुल की प्रस्तुतिए 26 मार्च को शेखर निरंजन भाखरे द्वारा भारुंड रंग कार्यक्रम तथा 27 मार्च को अरुण मनी लख्खा की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ मेले का भव्य समापन होगा।
माँ वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला आस्था, संस्कृति और ग्रामीण विकास का सशक्त संगम बनकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
