आज करो या मरो का मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में, सीरीज जीत के लिए दोनों टीमें तैयार। लाइव देखें स्टार स्पोर्ट्स और जियो होटस्टार पर।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का फैसला करने वाला मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया राजकोट में दूसरा मैच हारने के बाद घरेलू मैदान पर अपनी दबदबा दोबारा कायम करने के इरादे से उतरेगी। ब्लैककैप्स ने पिछले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की थी, जिससे तीसरे मैच में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। आज जो भी टीम यह मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम हो जाएगी। हम आपको बताएंगे कि आज का मुकाबला लाइव देखने के लिए किन प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया जा सकता है।

न्यूजीलैंड की टीम ने वडोदरा में खेले गए वनडे में भारतीय बल्लेबाजी को 7 विकेट पर 284 रन तक सीमित कर दिया था। कीवी गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने 56 रन देकर 3 विकेट झटके थे। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, लेकिन 191 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे समय में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए 112 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को संभाला।

Next Post

महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले युवक को पकड़ा

Sun Jan 18 , 2026
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा: थाना अंतर्गत पुरतला में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागने वाले दो युवक को पकड़ा तीन युवक हुएफरार जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की शाम 5:00 बजे की है जहां महिला की एक किराना दुकान है और इसी दौरान दुकान के सामने कुछ युवक खड़े हुए थे और […]

You May Like