
सारनी। स्व० विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज ग्यारहवें दिन में तीन मैच खेले गए. पहला मैच बाहरी ग्रुप से सुपर 8 के अमित इलेवन परतवाड़ा व पेप्सी परासिया के बीच खेला गया.अमित इलेवन परतवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बनाएं. 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेप्सी परासिया ने नौवें ओवर मे 4 विकेट खोकर 104 रन बनाकर यह मैच छह विकेट से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सौरभ पटेल जिन्होंने 17 गेंद पर 37 रन की पारी खेली और मैन आफ द मैच बने. दूसरा मैच आर्यावर्त यूनिवर्सिटी भोपाल व एस आर टी तिगांव के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस आर टी तिगांव ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाएं.193 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी आर्यावर्त यूनिवर्सिटी भोपाल ने नौवें ओवर मे ऑल आउट होकर महज 94 रन ही बना पाये और यह मैच 99 रनों से हार गये इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोशन जिन्होंने अपनी आतिशी पारी में 25 गेंद पर लगातार नौ छक्कों की मदद से 93 रन बनाएं और मैन ऑफ द मैच बने. तीसरा मैच सुपर 4 के लिये पेप्सी परासिया व एस आर टी तिगांव के बीच खेला गया.जिसमें पेप्सी परासिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पेप्सी परासिया ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस आर टी तिगांव ने 10 ओवर मे 100 रन बना कर यह मैच आसानी से जीत लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच महेश जिन्होंने बल्लेबाजी में 14 रन और गेंदबाजी में दो विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने.मुख्य अतिथियों समीर मसीद,पिन्टू अंसारी, मिन्टू श्रीवास्तव, मुकेश यादव, दिपक शिवहरे, डब्बू पवार,काली चौरासे,प्रकाश शिवहरे, अजय प्रजापति, किशोर डेहरिया ,भीम बहादूर थापा, ओम प्रकाश सिह, योगेश बर्डे, राजा गोहे, मिन्टू बोरा,मनीष ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वितरण किया. इस मौके पर प्रतियोगिता के संरक्षक रंजीत सिंह,जीपी सिह,पिन्टू अंसारी, नन्हे सिह,भीम बहादूर थापा, प्रमोद सिह, धर्मेंद्र राय
उपस्थित रहे!
