चंबल में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किए नवाचार ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन’ में दर्ज

ग्वालियर:नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्वालियर चंबल में किए गए प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। वर्तमान में जिला पंचायत मुरैना के सीईओ के पद पर कार्यरत आईएएस कमलेश कुमार भार्गव के नवाचार को ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन’ में दर्ज किया गया है। यह गौरव उन्हें वर्ष 2023-24 में दतिया जिला पंचायत सीईओ रहते हुए किए गए कार्यों के लिए मिला है।

कमलेश भार्गव ने अपने कार्यकाल के दौरान दतिया जिले में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को लेकर कई नवाचार किए थे। इन प्रयासों ने न केवल स्थानीय स्तर पर प्रभाव छोड़ा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी मिसाल कायम की।

इस उपलब्धि की जानकारी केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग से उन्हें प्राप्त हुई। विभाग द्वारा बताया गया कि उनके नवाचारों को लंदन स्थित ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है। यह सम्मान पत्र और प्रमाणन डाक के माध्यम से लंदन से भेजा जा चुका है। यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

Next Post

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी : चार AE को मिला DGM का प्रभार

Sun Aug 31 , 2025
भोपाल: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने आदेश जारी करते हुए चार प्रबंधक-एई (D) अधिकारियों को वर्तमान में उप महाप्रबंधक (CC) का प्रभार सौंपा है। आदेश के तहत इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like