ग्वालियर: जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आए। सिलावट रतलाम भिण्ड एक्सप्रेस से ग्वालियर आए हैं।सिलावट प्रात: 10:30 बजे मुखर्जी भवन पहुँचकर कार्यक्रम मे भाग लेंगे।
दोपहर 1:40 बजे वायु सेना के विमानतल पर पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ग्वालियर से वायुमार्ग द्वारा अशोकनगर जिले के प्रवास पर जाएंगे। प्रधानमंत्री की विदाई के दौरान सायंकाल 5:30 बजे भी प्रभारी मंत्री सिलावट वायुसेना के विमानतल पर मौजूद रहेंगे।
