राम दरबार में हुई महाआरती नगर सहित जिले भर में भक्तिभाव के साथ मनाया राम जन्मोत्सव

ब्यावरा। राम नवमीं पर नगर सहित जिले भर में राम जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया. स्थानीय श्री अंजनीलाल मंदिर धाम स्थित श्री राम मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन हुआ. मंदिरों में धार्मिक आयोजन, अनुष्ठान हुए. जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर श्री राम दरबार में दोपहर 12 बजे महाआरती हुई. मंदिर के पुजारी द्वारा श्रद्धालुओं की अपार उपस्थिति में महाआरती की गई. मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा. प्रसादी वितरण किया गया.

पारायण चौक में हुई महाआरती

जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित पारायण चौक में गीता मानस प्रचार समिति के तत्वावधान में दोपहर के समय महाआरती का भव्य आयोजन हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए. भजन कीर्तन, प्रसादी वितरण किया गया. इसी प्रकार राजगढ़ स्थित बायपास पर श्री अंजनीलाल धाम एवं अन्य मंदिरों में भी महाआरती व अन्य धार्मिक आयोजन हुए.

Next Post

भव्य शोभायात्रा में झलकी आस्था: प्रभु श्रीराम के नगर भ्रमण पर उमड़ा जनसैलाब

Fri Mar 27 , 2026
इटारसी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चांदी की पालकी में विराजित प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों का तांता लगा रहा। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह […]

You May Like