
खजुराहो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी आए। इस दौरान छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, चंद्रभान सिंह गौतम सहित प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के लिए प्लेन से रवाना हुए।
