हनुमंतिया में सफाई अभियान शुरू, जल्द घोषित होगी महोत्सव की तारीख

खंडवा: नव-भारत में प्रकाशित खबर का त्वरित असर देखने को मिला है। हनुमंतिया टापू में लंबे समय से उपेक्षित पड़ी साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर उठाए गए मुद्दे के बाद जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने पर्यटन विभाग एवं राज्य सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए हनुमंतिया में सफाई कार्य शुरू करवा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही हनुमंतिया महोत्सव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। प्रशासन की इस तत्परता से पर्यटन प्रेमियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

Next Post

नेताओं के दूरी बनाने से हताश पारस

Sun Nov 16 , 2025
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास उज्जैन उत्तर सीट से लगभग तीन दशक तक अपना दबदबा कायम रखे पहलवान विधायक पारस जैन की हाल के दिनों में मायूसी झलक रही है. 1990 से 2018 तक (1998 में हार) वे इस एक ही सीट से भाजपा के 6 बार विधायक चुने […]

You May Like