औरंगाबाद, 08 मार्च (वार्ता) खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने रविवार को कहा कि समर ओलंपिक गेम्स और दूसरे मल्टी-डिसिप्लिन प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों की संख्या में तभी सुधार हो सकता है जब स्पोर्ट्स में महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़े। तथा हर जिला स्पोर्ट्स में एक्टिव हो, हर बेटी कॉन्फिडेंट हो और फिटनेस राष्ट्रीय आदत बन जाए। श्रीमती खडसे ने आज यहां छत्रपति संभाजीनगर के गरखेड़ा में डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर (अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग विमेन थ्रू एक्शन) अस्मिता कार्यक्रम के तहत देशभर में 250 जगहों पर एथलेटिक्स लीग का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने अस्मिता बैनर के तहत योग, वुशु, किकबॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग लीग का भी उद्घाटन किया, साथ ही एक साइक्लोथॉन और वॉकथॉन को भी हरी झंडी दिखाई। खेल राज्यमंत्री कहा, “हर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स में एक्टिव हो, हर बेटी कॉन्फिडेंट हो, और फिटनेस एक नेशनल आदत बन जाए। उन्होंने कहा, “खेलो इंडिया, फिट इंडिया, माय भारत और अस्मिता के जरिए हम एक मजबूत, फिट और सशक्त भारत बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन के तहत, भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम लगातार अधिक समावेशी और महिला-केंद्रित बन रहा है।”
उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसर केवल एक सामाजिक जरूरत नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। महिलाओं को मौके देने से पूरा समाज मजबूत बनता है। हम अस्मिता के जरिए यही कर रहे हैं, जिसे 2021 में हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरु किया था। उन्होंने कहा, ” अस्मिता हमें जमीनी स्तर से, ग्रामीण, आदिवासी, स्कूल-लेवल के बैकग्राउंड से टैलेंट पहचानने में मदद कर रहा है। जब भागीदारी बढ़ती है, टैलेंट पूल बढ़ता है, प्रतियोगिता बेहतर होती है और फिर पदकों की गिनती में भी इजाफा होता है। अगर महिलाएं स्पोर्ट्स में अधिक भागीदारी करती, तो हम बड़ी प्रतियोगिताअेां में अपना प्रदर्शन बेहतर करेंगे। अस्मिता एक तरह से ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की संख्या में सुधारने में एक कैटलिस्ट है।” अब तक, अस्मिता लीग में 2600 लीग में 33 डिसिप्लिन में लगभग तीन लाख महिलाओं ने हिस्सा लिया है। 2025-26 में, लगभग 1.59 लाख महिलाएं पहले ही 1287 लीग में हिस्सा ले चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, अस्मिता एथलेटिक्स लीग तीन अलग-अलग रेस क्लास 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में अंडर-13, 13 से 18 और 18-प्लस कैटेगरी की लड़कियों के लिए देश भर में 250 जगहों पर आयोजित की गई थी। एक दिन के इस इवेंट में कुल दो लाख लड़कियों ने हिस्सा लिया, जिसे माय भारत, खेलो इंडिया सेंटर्स (केआईसी), साई इकोसिस्टम और एनसीओई , स्टेट और डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर्स (डीवाईओ) के सहयोग से लागू किया गया था।

