
सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र में राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाने हेतु मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण ‘राजभाषा कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला वेकोलि के निर्देशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे के मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय एम. मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय, कार्यशालाओं एवं खदानों से कुल 19 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को ‘राजभाषा अधिनियम-1963’, ‘राजभाषा नियम-1976’ एवं ‘राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2025-26’ से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी कर्मचारियों को अपने-अपने विभागों में राजभाषा के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राजभाषा मासिक एवं त्रैमासिक रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया पर भी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि संपूर्ण क्षेत्र की समेकित रिपोर्ट समय पर मुख्यालय को प्रेषित की जा सके।
यह कार्यशाला न केवल राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को भी नई दिशा प्रदान करने वाली रही।
