रोजगार मेला में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

रीवा:युवा संगम कार्यक्रम के तहत सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हनुमना में 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा. रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 7 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा.

मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है. वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा. युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा.

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में बजाज मोटर्स लिमिटेड हरिद्वार, धूत ट्रांसमिशन औरांगाबाद, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा नासिक, आईडब्ल्यूआई लिमिटेड मण्डीदीप, प्रगतिशील एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड रीवा तथा प्रगतिशील बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे.

Next Post

पानी के लिए सड़क पर गड्ढे न करें- मंत्री नारायण सिंह

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर:प्रदेश के सामाजिक न्याय, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि डामरीकरण का कार्य बरसात के बाद प्राथमिकता से किया जाएगा. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए. उन्होंने कमलाराजा अस्पताल में विद्युत फिटिंग एवं अन्य संस्करण कार्यो के लिए 15 लाख रुपये की राशि अपनी […]

You May Like

मनोरंजन