लापरवाह चार सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पर निलंबन की गाज

रीवा।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में संपन्न हुई.

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पशु नस्ल सुधार के तहत कृत्रिम गर्भाधान अभियान तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं का नियत समय में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए जागरूक करने के साथ ही अन्य योजनाओं से जागरूक कराएं. कलेक्टर ने बैठक में लापरवाही बरतने वाले सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उमेश शुक्ला, राजीव शुक्ला, अंकित कारपेंटर एवं मुन्नालाल कोल को निलंबित करने के निर्देश दिए. उन्होंने गंगेव में पदस्थ पशुचिकित्सक डॉ रत्नेश सिंह के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर रीवा संभाग को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य को संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरा करें. आगामी 15 दिनों बाद पुन: समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो गौ मित्र कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें भी हटाया जाए तथा गौ मित्रों को प्रशिक्षण दिलाया जाए. कलेक्टर ने गौवंश में गर्भ परीक्षण व वत्स्योत्पन की प्रवृष्टि नियत पोर्टल में कराने के निर्देश दिए. इस दौरान पशु चिकित्सक तथा जिले के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

स्वरहम फाउंडेशन की पहल को मिल रहा जनसमर्थन

Sat Nov 1 , 2025
मंडला।हम फाउंडेशन भारत सामाजिक संगठन द्वारा प्रतिमाह की पहली तारीख को आयोजित किए जाने वाले “राष्ट्र के नाम दो मिनट राष्ट्रगान” कार्यक्रम का यह लगातार चौथा सफल माह रहा। नगर के नेहरू स्मारक परिसर में हुए आयोजन में देशभक्ति की भावनाएं गूंज उठीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रांत सारंगपाणी, कमांडेंट […]

You May Like