मंडला: टिकरिया थाना क्षेत्र के नारायणगंज ब्लॉक के ग्राम मझगांव में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।एक बाइक पर संजय उइके अपनी पत्नी सरस्वती और दो बेटों प्रतीक और प्रशांत के साथ सवार था। दूसरी बाइक पर मैली निवासी संजय साहू अकेले थे। दोनों बाइक की टक्कर में सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात हुई।
मैली निवासी संजय साहू को स्थानीय लोग निजी वाहन से नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उइके परिवार के चारों सदस्यों को बबलिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत के मद्देनजर उनको जिला अस्पताल रेफर किया है।
Next Post
मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले राज्यों में है शामिल: यादव
Tue Feb 25 , 2025
भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ता हुआ राज्य है। विकास के सभी क्षेत्रों में निवेश की नई संभावनाएं उभरकर सामने आई हैं। प्रदेश के प्रत्येक भू-भाग में विकास और […]
