इंदौर में बेखौफ हुए चोर: घरों फ्लैटों के ताले टूटे, मिनटों में लाखों का माल किया साफ

इंदौर:शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने घरों और फ्लैटों को निशाना बनाकर लाखों रुपए का सामान पार कर दिया. पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.लसूड़िया थाना क्षेत्र की स्वर्ण रेसिडेंसी (स्कीम 114) में रहने वाले ऋषिकेश निम्भोरकर के फ्लैट का दरवाजा खुला पाकर बदमाश अंदर घुस गए. आरोपी बैग सहित एसर कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, हेडफोन, घड़ी, आई ग्लास और एसबीआई व कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड लेकर फरार हो गया. घटना सुबह करीब 7:35 बजे की है. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग लेकर निकलते हुए नजर आया है.

इसी थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में विनोद कुमायु के घर से दिनदहाड़े मोबाइल फोन चोरी हो गया. सुबह 11 बजे टेबल पर रखा मोबाइल दोपहर 12 बजे तक गायब मिला, जिसे अज्ञात बदमाश ले उड़ा. वहीं चंदननगर थाना क्षेत्र के सिरपुर इलाके में सूने मकान को निशाना बनाया गया. फरियादी भागवंती ने पुलिस को बताया कि घर खाली होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी से सोने चांदी के आभूषण व करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए.तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.
बच्चे के गले से सोने का लॉकेट उड़ाया
हीरानगर थाना क्षेत्र के वीणा नगर में दिनदहाड़े झपटमारी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. आरोपी नेहा जोशी ने राह चलते एक बच्चे को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में नेहा जोशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सुबह मैदान में मिला मजदूर का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 136 में शुक्रवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. खाली मैदान में पड़े शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बगीचे के […]

You May Like