चेंबर से टकराकर गिरे बाइक सवार की मौत

उज्जैन। गमी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ रात में लौट रहा बाइक सवारी युवक सीवरेज के चेंबर से टकराकर गिर गया। परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

जयसिंहपुरा में रहने वाला अजय पिता शंकर माली 22 साल परिवार के साथ पिपलीनाका स्थित विष्णु वाटिका में आयोजित रिश्तेदार के यहां हुई जमीन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां से रात में बाइक से वापस लौट रहा था। उसके पीछे बाइक पर मां और जीजा भी आ रहे थे। रास्ते में आशु मेतरानी माता मंदिर के सामने अचानक सडक़ पर बने सीवरेज लाइन के चेंबर से टकरा गया। बाइक सहित गिरने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मां और जीजा ने घटना देखी तो लोगों की मदद से अजय को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगने पर जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया। सोमवार सुबह अजय का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि अजय अविवाहित और इलेक्ट्रिक का काम करता था।

Next Post

एनसीएल क्वार्टरों पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Mon Jun 8 , 2026
सिंगरौली । एनसीएल के जयंत स्थित सीडब्ल्यूएस आवासीय परिसर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पहली बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद क्वार्टर क्रमांक एमक्यू-425 को खाली कराने के लिए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। कार्रवाई के दौरान पुलिस […]

You May Like