
दमोह। महर्षि विद्या मंदिर दमोह के छात्र अक्षत पटेल ने नीट 2026 परीक्षा में 578 नंबर लाकर अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई । अक्षत के पिता मेडिकल स्टोर संचालक हैं व माता महर्षि विद्या मंदिर की शिक्षिका हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के शिक्षकों को दिया है। अक्षत ने बताया कि उसने अपने पिता का डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया। प्राचार्य राजेश दीक्षित ने कहा कि अक्षत शुरू से ही स्कूल का होनहार छात्र रहा है व उससे स्कूल को इसी तरह की सफलता की उम्मीद थी। अक्षत ने स्कूल के छात्रों की नीट परीक्षा में शानदार सफलताओं की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। अक्षत को मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ शासकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की पूरी उम्मीद है।
