
पन्ना। एसपी पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी अजयगढ़ राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अजयगढ़ में नवागत थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर ने बीती रात मुखबिर की सूचना उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाए जा रहे एक सैकड़ा पशुओं को पशु तस्करों सहित पकड़ा है। पशु तस्कर पिकअप वाहनों में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को चोरी छुपे उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए लगभग एक सैकड़ा भेस सहित चार वाहन जप्त किए गए गए है, जप्त मवेशियों को गौशाला भानपुर कान्हा गोशाला में सुरक्षित रखा गया है और पशु तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
