
भोपाल। एमपी नगर थाना पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घायल महिला के साथ यह घटना तब हुई, जब वह अपने घर के बाहर ही बैठी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव नगर रहवासी 33 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक कार्यालय में साफ सफाई का काम करती है. रविवार को देर रात जब वह अपने घर के सामने बैठी थी. उसी समय उसके पड़ोस में रहने वाले दो आरोपी युवक सुमित और अन्नू वहां से निकलते हुए, महिला के साथ गाली-गलौच करने लगे. महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी. महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
