
भोपाल। ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत पर मर्ग की जांच कर रही है. बाइक सवार की मौत सड़क दुर्घटना में होने के बाद आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी है. इस हादसे की चपेट में आने से मृतक के साथी को भी भी गंभीर चोटें आई है.
मिली जानकारी के मुताबिक विनय सिंह राजपूत (55) ग्राम मेगराकला थाना बैरसिया के रहने वाले थे. में रहते थे. 19 फरवरी को वह अपने साथी समंदर सिंह राजपूत के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईंटखेड़ी स्थित निपानिया जाट की तरफ जा रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों को गंभीर चोट आईं और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान विनय सिंह राजपूत की मौत हो गई, जबकि घायल समंदर सिंह का इलाज जारी है. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
