कार की डिमांड, पति ने पेट में मारी लात, हो गया गर्भपात

जबलपुर: मझगवां निवासी एक महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त कर ससुराल पक्ष प्रताडि़त कर मारपीट करने लगा। कार की डिमांड पूरी न होने पर पति ने मारपीट की। गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारी जिससे गर्भपात हो गया। पीडि़ता ने मंगलवार को शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।कृष्णा काछी पति राजकुमार काछी निवासी मझगवां ने बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके है।

शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर परेशान करने लगे थे। पिता ने नगद 10 लाख रूपए व गृहस्थी का सामान दिया था। ससुराल पक्ष कार की डिमांड कर उसे प्रताडि़त करने लगे थे। पति, जेठ, जेठानी उसके साथ मारपीट करते है। 7-8 महीने पहले वे 3 महीने की गर्भवती थी पति ने पेट में मारा जिससे गर्भपात हो गया।

Next Post

दुकानदारों को धमकी, हफ्ता दो वरना चाकू मार देंगे

Wed Dec 31 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत मदर टेरेसा में दुकान संचालन करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा वरना चाकू मार देंगे। यह धमकी बदमाशों ने दुकान संचालकों को दी और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक नीतेश वर्मा 22 वर्ष निवासी मदर टेरेसा कटंगी रोड माढ़ोताल ने मंगलवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like