
भोपाल। जिला बदर आदेश का उल्लघंन करने वाले आरोपी को थाना तलैया पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया. आरोपी पिछले तीन महीने से अपनी पहचान छुपाकर इलाके में रह रहा था.
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी जिला बदर का आरोपी सेन्ट्रल लायब्रेरी ग्राउंड के पास घूम रहा है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सोम कुचबंदिया (30) निवासी इतवारा थाना का बताया. आरोपी का जिला बदर आदेश पुलिस ने देखा. आरोपी को भोपाल जिले एवं भोपाल की सीमा से लगे अन्य जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था. यह आदेश 30.12.2025 से आगामी 3 माह के लिये प्रभावशील है. आरोपी को आदेश की जानकारी भी थी, इसके बावजूद भी वह सेन्ट्रल लायब्रेरी ग्राउंड गेट के पास आदेश का उलंघन करते देखा गया. आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया.
