चरित्र संदेह पर पत्नी और दोस्त की धुनाई, सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा

जबलपुर: खमरिया थाना क्षेत्र में एक पति ने सरेराह हाईवोल्टेज ड्रामा मचाया। चरित्र संदेह पर पत्नी और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय प्रिया रघुवंशी निवासी वसुन्धरा विहार घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मारूती सुजुकी शोरूम रसल चौक में काम करती है, वर्ष 2016 में त्रिलेश रघुवंशी से प्रेम विवाह किया था, शादी के एक साल के बाद दोनों के बीच विवाद होने के कारण पति ने उसे छोड़ दिया था।

इसके बाद से वह मायके में रह रही है। दोनों के बीच विगत दो वर्ष पूर्व से तलाक का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। जब ड्यूटी से छूटने बाद सुजुकी शोरूम में काम करने वाले दोस्त सतीश उर्फ नरेन्द्र रजक निवासी सुन्दरपुर के साथ उसकी बाइक में बैठकर रोज की तरह घर जा रही थी कि रास्ते में पति त्रिलेश कुमार अपनी एक्टिवा से पहुंचा और रोक लिया। चरित्र में शक करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। सतीश उर्फ नरेन्द्र कुमार रजक के साथ भी मारपीट की।

Next Post

कार में पाइप लाद राहगीरों की जान खतरे में डाली, एफ आई आर दर्ज

Sat May 31 , 2025
जबलपुर: कार में लापरवाही का पाइप लादकर राहगीरों की जान खतरे में डालने वाले चालक के खिलाफ मदनमहल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल लापरवाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।विदित हो कि वायरल वीडियो में कार क्रमांक सीए 8622 के चालक द्वारा अपने वाहन […]

You May Like