कसर रेलवे अंडरपास मार्ग में भरा लबालब पानी

सिंगरौली । कसर रेलवे अंडरपास के नीचे घुटने तक बारिश का पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। अंडरपास सड़क में नाली निर्माण के चलते वैकल्पिक सड़क बनाई गई है, किंतु कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील होने से वाहन चालक परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार कसर गेट रेलवे अंडरपास परसोहर मार्ग में इस समय चलना मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि अंडरपास में नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते दो दिन हुई बारिश का पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं नाली निर्माण के दौरान वैकल्पिक कच्ची सड़क कीचड़ में लथपथ होने पर वाहन चालक परेशान हैं। फिलहाल निर्माणाधीन नाली का निर्माण त्वरित गति से कराए जाने की मांग की जा रही है।

Next Post

सीधी पुलिस का डिजिटल कदम: 69 विवेचकों को टैबलेट वितरित

Wed Jul 1 , 2026
सीधी। मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को अत्याधुनिक एवं डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 01 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी के सभागार में विवेचकों हेतु टैबलेट वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 69 विवेचकों को टैबलेट वितरित […]

You May Like