हमीदिया अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सीएम हाउस कूच

भोपाल: हमीदिया अस्पताल में सोमवार को इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में इंटर्न डॉक्टर सीएम हाउस की ओर जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद डॉक्टर गेट पर ही खड़े होकर नारेबाजी करते रहे और मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
प्रदर्शन को देखते हुए हमीदिया अस्पताल के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है।

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि सरकार पहले भी स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दे चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

Next Post

कलकत्ता उच्च न्यायालय को बिलबोर्ड हटाने के खिलाफ तृणमूल की याचिका पर जल्द सुनवाई का निर्देश

Mon Sep 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की उस याचिका पर जल्द सुनवाई करे जिसमें कोलकाता नगर निगम द्वारा पार्टी के कोलकाता स्थित कार्यालय से एक बिलबोर्ड हटाए जाने को चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, […]

You May Like