
सिंगरौली। म.प्र. शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में तथा जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे के देखरेख में संयुक्त रूप से रोजगार कार्यालय सूक्ष्म एवं लघु एवं मद्यम-उद्यम विभाग एवं आईटीआई द्वारा युवा संगम अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं आप्रैंटिशषिप मेले का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में आयोजित हुआ।
मेले मे जिले में कार्यरत 40 औद्योगिक कम्पनियों द्वारा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार मेले में युवाओं के आवेदनों को पंजीयन करने के लिए जहां काउंटरो की स्थापना कराई गई थी, ताकि किसी भी युवा को अपना पंजीयन कराने के समय परेशानी न हो। रोजगार मेले में 3202 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। रोजागर मेले में शामिल कम्पनिया गूगलशीट में दर्ज आवेदको की योग्यता की जॉच कर एक सप्ताह में जॉब लेटर प्रदान करेंगी। वहीं मेले में स्वरोजगार योजनाओं के तहत विभिन्न समूहो को 7 करोड़ 80 लाख का चेक प्रदान किया गया। युवा संगम रोजगार मेले का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिपं उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, सुरेश गिरी सहित अन्य के उपस्थित में किया गया।
